बलौदा बाजार
स्वदेश मेटालिक प्लांट में हादसा, मजदूर की मौत
31-Mar-2026 7:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बलौदाबाजार, 31 मार्च। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा ब्लॉक के केसदा स्थित स्वदेश मेटालिक प्लांट में शनिवार शाम को लगभग 30 फीट ऊंचाई से गिरने के कारण एक मजदूर की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान वासुदेव ध्रुव ग्राम झिरिया के रूप में हुई है। घायल मजदूर को रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे