बलौदा बाजार

बाईपास रोड के लिए 79 करोड़ स्वीकृत
31-Mar-2026 7:45 PM
बाईपास रोड के लिए 79 करोड़ स्वीकृत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 31 मार्च। लंबे समय से अटके बाईपास रोड निर्माण को आखिरकार हरी झंडी मिल गई है। वर्षों से चली आ रही बाधाएं अब समाप्त हो चुकी हैं और जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होने जा रहा है।

इस परियोजना के लिए 79 करोड़ 4 लाख 54 हजार रुपए की बड़ी राशि स्वीकृत की गई है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। बाईपास रोड के निर्माण में आ रही तकनीकी और प्रशासनिक अड़चनों के कारण काम लंबे समय से ठप पड़ा था, जिससे आमजन को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर भारी वाहनों के शहर के भीतर प्रवेश से यातायात जाम और दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती थी। अब इस रोड के बन जाने से शहर को जाम से राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था सुगम होगी।

प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मंत्री टंकराम वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल शहर की यातायात समस्या का समाधान करेगी, बल्कि व्यापार, परिवहन और क्षेत्रीय विकास के नए अवसर भी खोलेगी।स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में इस निर्णय को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का मानना है कि बाईपास रोड बनने से शहर की तस्वीर बदलेगी और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण होते ही निर्माण कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा, ताकि निर्धारित समय में परियोजना को पूरा किया जा सके।


अन्य पोस्ट