बलौदा बाजार

धुर्राबांधा में रामनवमी शोभायात्रा, जय श्रीराम के जयकारे से गूंजा गांव
29-Mar-2026 8:31 PM
धुर्राबांधा में रामनवमी शोभायात्रा, जय श्रीराम के जयकारे से गूंजा गांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 29 मार्च। रामनवमी के पावन अवसर पर ग्राम धुर्राबांधा में भगवान श्री रामचंद्र के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में पूरे गांव के लोगों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया।

शोभायात्रा का आयोजन श्री हनुमान मंदिर के तत्वावधान में किया गया। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की झांकी के साथ निकली यात्रा में श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ शामिल हुए।

शोभायात्रा के दौरान ‘जय श्री राम’ के जयघोष से पूरा गांव गूंज उठा। ग्रामीणों ने पूरे मार्ग में स्वागत करते हुए पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर सूर्यकुमार अग्रवाल, हेमंत, सुखरतन, मोहन, कलेशर दुखित, नीरज अग्रवाल, अमित अग्रवाल, गब्बर, विद्या, लेखराम, भागवत, शीतल, नंदकिशोर, कमलेश, कन्हैया सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट