बलौदा बाजार
निर्माणाधीन मोहरा-मोहरेंगा सडक़ का बुरा हाल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 29 मार्च। बलौदाबाजार से ब्लॉक मुख्यालय सिमगा मार्ग की दैनिक स्थिति और अत्यंत जर्जर हालत से सफर करते क्षेत्र के लोगों की सब्र की सीमा टूटती दिखाई दे रही हैं। वहीं राजधानी रायपुर को जोडऩे वाली निर्माणाधीन मोहरा से मोहरेंगा मार्ग पर ठेकेदार द्वारा पानी नहीं डाले जाने के कारण उड़ रहा बेतहाशा धूल सफर करने वाले और सडक़ किनारे रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य को चुनौती दे रहा हैं।
डामरीकरण वाली सडक़ पर पड़ी दरारें और हो चुके गड्ढों के कारण मार्ग पर सफर करना तो दूर ही है 24 घंटे चलने वाले भारी वाहनों के गड्ढे में कूदने से आने वाले आवाजों के कारण लोगों की नींद हराम हो गई हैं। वह भी तब जब जर्जर सडक़ पर भारी वाहन दौड़ते नहीं रेंगते हैं। खास कर दो पहिया वाहन पर सफर करने वाले लोगों के अनुसार सडक़ पर पड़ी लंबी चौड़ी दरारें और गड्ढों के कारण वाहन वहां बबलिंग करते व उचकते हुए चलती है जिससे हैंडल को संभाल पाना मुश्किल हो जाता हैं जिससे वाहन अनियंत्रित हो जाता हैं।
नगर के व्यवसायी तो उडक़र दुकानों तक पहुंच कर जमा हो रही धूल से बेहद परेशान हैं। साक्षी क्लॉथ स्टोर की मंजू वर्मा ने बताया कि दिनभर में दर्जनों बार साफ करने के बावजूद दुकान धूल से पट जाता हैं। वहीं सेवाराम वर्मा ने कहा कि रात भर में धूल के भीतर एक सेंटीमीटर ऊंची धूल जमा हो जाती हैं। लोगों ने कहा कि सडक़ पर डाली जा रही पानी पहले तो पर्याप्त नहीं है क्योंकि कुछ देर बाद सुख जाता है और फिर धूल उडऩा शुरू हो जाता है इसके विपरीत सडक़ पर डाला जा रही पानी गड्ढों में भरने से सडक़ और टूटते जा रही हैं।
लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार माह पहले ही सुहेला प्रवास के दौरान स्वयं मार्ग निर्माण की घोषणा कर दी थी। परंतु प्रशासनिक कछुआ चाल के कारण मार्ग निर्माण अब तक प्रारंभ नहीं हो सका हैं।
ठीक से रोलर नहीं चलाया हादसे को बुलवा
इधर राजधानी रायपुर से जोडऩे वाली निर्माणाधीन मोहरा से मोहरेंगा मार्ग से उडऩे वाला धूल सडक़ पर सफर करने वाले और सडक़ किनारे रहने वाले लोगों के साथ पर्यावरण के लिए भी गंभीर खतरा साबित हो रहा हैं वहीं डाली गई गिट्टियों का सही ढंग से रोलिग नहीं हो पाना दुर्घटना को दावत दे रहा हैं। निर्माणाधीन सडक़ में गड्ढों के भर जाने के बाद भारी एवं बंद वाहन तो अभी से सरपट भागने लगे हैं परंतु सडक़ पर पानी नहीं डालने के कारण पैदल चलने वाले और दो पहिया सवारों की धूल के कारण दुर्गति होती हो जाती हैं वही लगातार वातावरण में उडऩे वाले धूल ग्रामीण क्षेत्र के वातावरण लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बन चुका हैं।
ठेकेदार से एग्रीमेंट होने
के बाद काम होगा
उक्त संबंध में भाटापारा लोक निर्माण विभाग उपसंभाग के कनिष्ठ यंत्री विश्वनाथपुर ने बताया कि मार्ग हेतु लगभग 50 करोड़ की स्वीकृति मिल चुकी हैं इसका टेंडर भी हो चुका हैं। ठेकेदार द्वारा एग्रीमेंट नहीं कराए जाने के कारण मार्ग निर्माण प्रारंभ नहीं हो सका हैं। इसी महीने सडक़ का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
जरूरत के हिसाब से सडक़
पर पानी डाल रहे
लोक निर्माण विभाग तिल्दा के कनिष्ठ यंत्री सुरेश कुमार मढरिया ने कहा कि सडक़ का निर्माण कार्य व्यवस्थित ढंग से जारी है जहां पर कार्य चल रहा है आवश्यकता अनुसार समय-समय पर पानी डाला जा रहा हैं।