बलौदा बाजार

गैस सिलेंडर की कमी, हफ्ते भर से कैंटीन बंद
25-Mar-2026 7:52 PM
गैस सिलेंडर की कमी, हफ्ते भर से कैंटीन बंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 25 मार्च। बलौदाबाजार में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर समस्या सामने आई है। बताया जा रहा है कि इसकी कमी के कारण संयुक्त जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में संचालित कैंटीन पिछले एक सप्ताह से बंद है।

कलेक्ट्रेट में आने वाले अधिकारी, कर्मचारी और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचने वाले लोगों को चाय-नाश्ते के लिए अन्य स्थानों पर जाना पड़ रहा है। कुछ कर्मचारियों ने घर से टिफिन लाना शुरू कर दिया है। शहर के कुछ अन्य क्षेत्रों में भी व्यवसाय प्रभावित होने की बात सामने आई है। दुकानदारों का कहना है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिलने से उनके कामकाज पर असर पड़ा है।

कलेक्ट्रेट परिसर की कैंटीन में कार्यरत कर्मचारियों और अन्य छोटे व्यापारियों ने भी आय प्रभावित होने की बात कही है।

दूसरी ओर, कलेक्टर ने कहा है कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और घरेलू गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। हालांकि, कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है, ताकि व्यवसाय और जनसुविधाएं प्रभावित न हों।


अन्य पोस्ट