बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 23 मार्च। विधायक इन्द्र साव ने क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित गौरव पथ निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गौरव पथ का निर्माण क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आम नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त होगी तथा क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी।
विधायक श्री साव ने बताया कि इस मार्ग के निर्माण से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और अधिक सुगम हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और लगातार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।भूमि पूजन कार्यक्रम में सरपंच इतवारी जांगड़े , पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक ध्रुव, पूर्व ऐल्डर मेन मुकेश साहू, पूर्व पार्षद दीपक निर्मलकर, राजा बघेल, रेशम बघेल, लाला घृतलहरे, डोमार बंजारे, मंतराम बंजारे, साहिल घृतलहरे, नीलकंठ पुरेना, देवचरण जांगड़े, शिव घृतलहरे, धनेन्द्र घृतलहरे, हीरु बंजारे सहित ग्रामवासी उपस्थित थे। सभी ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए विधायक इन्द्र साव का आभार व्यक्त किया और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।


