बलौदा बाजार

चैत्र नवरात्रि पर कन्या भोज
23-Mar-2026 4:36 PM
चैत्र नवरात्रि पर कन्या भोज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार,23 मार्च। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्व ब्राह्मण महिला समाज बलौदाबाजार द्वारा चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या भोज का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में कन्याओं एवं लंगूरों बालकों ने उपस्थित होकर स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी बच्चों के साथ मिलकर माँ दुर्गा की आरती एवं विधिवत पूजा-अर्चना से किया गया। तत्पश्चात श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ कन्या भोज का आयोजन संपन्न हुआ।

आयोजन के अंत में सभी बच्चों को फ्रूटी, पानी की बोतल, उपहार एवं दक्षिणा प्रदान कर उनका आशीर्वाद लिया गया। इस दौरान पूरे वातावरण में भक्तिमय उल्लास एवं श्रद्धा का भाव देखने को मिला। इस सफल आयोजन में  महिलाओं ने उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया, जिसके फलस्वरूप कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हो सका। अध्यक्षा ऋचा द्विवेदी, डॉ निशा झा, आरती दुबे, गीता मिश्रा, बबली दुबे, मनीषा शुक्ला, श्रद्धा दुबे, प्रेमलता तिवारी, तुलसी तिवारी, मनोरमा बाजपेयी, पूनम शर्मा, नेहा बाजपेयी, ऋचा बाजपेयी, युक्ति बाजपेयी,  गुडिय़ा तिवारी, मंजू मिश्रा, संगीता मिश्रा एवं भारी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं।

अंत में सर्व ब्राह्मण महिला समाज ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट