बलौदा बाजार

पालिकाध्यक्ष ने दी ईद की शुभकामनाएं
23-Mar-2026 4:00 PM
 पालिकाध्यक्ष ने दी ईद की शुभकामनाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 23 मार्च। मुस्लिम समुदाय के द्वारा नगर में ईद हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाई गई।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने स्थानीय रिसदा रोड स्थित ईदगाह में सभी मुस्लिम समुदाय के प्रमुख लोगों से मुलाकात कर ईद पर्व की मुबारकबाद दी गई। नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने इमाम साहब एवं समाज के मुतवल्ली सहित अन्य वरिष्ठों को माला पहनकर अभिनंदन भी किया गया, व आपसी भाईचारे के पर्व पर नगर पालिका के पार्षद सलमान शेख के द्वारा नगर पालिका व मोहल्ले में सेवइयां बांटी गई। ईद के अवसर पर समाजसेवी योगेश अग्रवाल व पार्षद प्रतिनिधि रविन्द्र नामदेव ने भी मुबारकबाद दी।

 स्थानीय रिसदा रोड में शनिवार सुबह की नमाज एवं तहरीर पढऩे के बाद सभी समुदाय के लोग ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की शुभकामनाएं देने आए व परंपरागत सभी से मेल मुलाकात की गई। आपसी भाईचारे व हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में ईद मनाई गई, व सभी ने एक दूसरे के घरों में सेवई का आनंद उठाया गया


अन्य पोस्ट