बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 23 मार्च। स्थानीय नगर की समाज सेवी संस्था नया सवेरा जन कल्याण समिति के द्वारा महिला दिवस की अवसर पर भव्य स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय जिला ऑडिटोरियम में किया गया।
आयोजन के अवसर पर कार्यक्रम में आमंत्रित मुख्य अतिथि टंकराम वर्मा, कैबिनेट मंत्री व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन सहित अन्य अतिथि गणों के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। नया सवेरा जनकल्याण समिति के अध्यक्ष व सदस्यों के द्वारा अतिथि गणों का स्वागत अभिनंदन किया गया, इसके पश्चात महिलाओं के द्वारा तैयार किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
नया सवेरा जन कल्याण समिति के आयोजक लता अजय साहू सहित संस्था से जुड़ी अन्य महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह के आयोजन में कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन के द्वारा चयनित प्रतिभाओं का सम्मान किया गया, इस महिला दिवस के अवसर पर आयोजन के दौरान नया सवेरा महिला जन चेतना के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न वेशभूषा में बच्चों के द्वारा प्रस्तुति दी गई ,आयोजन के दौरान प्राचार्य ऋतु शुक्ला प्रीति साहू अपराजिता गुप्ता कल्पना पवार, अर्चना केसरवानी, महेश्वरी सिमरन कौर सोनी, पार्वती गुप्ता, सहित अन्य महिला उद्यमी एवं महिलाएं व नागरिक गण उपस्थित थे।


