बलौदा बाजार

आस्था, एकता और सांस्कृतिक गौरव के संग मनाया चेट्रीचंड्र पर्व
22-Mar-2026 8:19 PM
आस्था, एकता और सांस्कृतिक गौरव के संग मनाया चेट्रीचंड्र पर्व

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 22 मार्च। चेट्रीचंड्र पर्व के अवसर पर नगर में सिंधी समाज द्वारा विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान झूलेलाल मंदिर में आरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

चेट्रीचंड्र पर्व के अवसर पर भाटापारा नगर में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं का भव्य एवं प्रेरणादायी स्वरूप देखने को मिला। कार्यक्रम के बाद नगर में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के लोग शामिल हुए। इसके अलावा, सेंट्रल सिंधी पंचायत और बिरादरी पंचायत, भाटापारा द्वारा बाइक रैली का आयोजन भी किया गया। इन आयोजनों में नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की और शोभायात्रा व रैली में शामिल हुए।

इस अवसर पर अश्वनी शर्मा ने कहा, चेट्रीचंड्र पर्व हमारी आस्था, एकता, संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव को बढ़ावा देता है। कार्यक्रमों में समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता रही।


अन्य पोस्ट