बलौदा बाजार
उत्पाद तिथि व बैच नबर अंकित नहीं, 200 बोरी पानी पाउच जब्त
21-Mar-2026 4:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बलौदाबाजार, 21 मार्च। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने पानी पाउच व बोतल उत्पादन इकाइयों का निरीक्षण किया गया जिसमें पानी पाउच के लेबल में उत्पाद तिथि व बैच नंबर नहीं पाया, जिस पर 200 बोरी पानी पाउच जब्त किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिहित अधिकारी अक्षय कुमार सोनी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विकासखंड सिमगा अंतर्गत ग्राम केसदा स्थित सिद्धि विनायक बेवरेज वाटर प्लांट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विक्रय हेतु तैयार 250 मिली पानी पाउच के लेबल में उत्पाद तिथि व बैच नम्बर नहीं पाया गया, जिस पर कार्रवाई करते हुए 200 बोरी प्रत्येक में 40 पानी पाउच जब्त किया गया। साथ ही विधिक नमूना लेकर जाँच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


