बलौदा बाजार

रमजान के मुबारक महीने में बच्चे भी रख रहे रोजा
20-Mar-2026 4:00 PM
रमजान के मुबारक महीने में बच्चे भी रख रहे रोजा

परिवारों ने साझा किया अनुभव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 20 मार्च। रमजान माह के दौरान सिमगा क्षेत्र में बच्चों द्वारा रोजा रखने के उदाहरण सामने आए हैं। स्थानीय परिवारों के अनुसार कम उम्र के बच्चे भी रोजा रखकर धार्मिक परंपराओं में भागीदारी कर रहे हैं।

मखदूम नगर सिमगा निवासी पप्पू हासम अली के अनुसार उनके 5 वर्ष 11 माह के पुत्र कासिम अली ने 9 रोजे रखे हैं। उनकी बेटी आफरीन जोया अली भी रोजा रख रही हैं। इसी प्रकार उसमान मेमन के परिवार के अनुसार उनकी 5 वर्षीय बेटी उम्मे हबीबा ने 6 रोजे और उनके पुत्र हस्सान मेमन ने 7 रोजे रखे हैं। कुछ बच्चों ने बताया कि रोजा रखने के दौरान उन्हें भूख और प्यास का अनुभव हुआ, जिससे जरूरतमंद लोगों की परिस्थितियों को समझने में मदद मिली। अभिभावकों का कहना है कि रोजा रखने से बच्चों को धार्मिक अनुशासन के साथ-साथ संयम और संवेदनशीलता की सीख मिलती है। क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों और मस्जिदों के आसपास बच्चों ने परिवार के साथ इस माह में भागीदारी की। इफ्तार के समय परिवारों में बच्चों की भागीदारी देखी गई और परिजनों द्वारा उन्हें प्रोत्साहित किया गया।


अन्य पोस्ट