बलौदा बाजार

अल्ट्राटेक सीमेंट रावन का महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम
20-Mar-2026 3:24 PM
अल्ट्राटेक सीमेंट रावन का महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 20 मार्च। अल्ट्राटेक सीमेंट रावन सीएसआर द्वारा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के भव्य आयोजन के अवसर पर सीएसआर केंद्र में 350 से अधिक महिलाओं की सहभागिता रही। सीएसआर सामाजिक सरोकार कार्यक्रम के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सीएसआर केंद्र रावन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नीतू सिंह अध्यक्ष नीर तरंग महिला मंडल एवं यूनिट हेड राजेश कुमार की गरीमामयी उपस्थित रहीं ।

इस कार्यक्रम में सीएसआर कार्यक्षेत्र के 15 गांवों की 350 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें ग्राम पंचायत सरपंच, जनपद सदस्य, आरएचओ सीएचओ मितानीन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वच्छता समूह एवं स्वयं सहायता समूह की भागीदारी रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अध्यक्ष नीर तरंग महिला मंडल एवं यूनिट हेड राजेश कुमार, ग्राम पंचायत सरपंच, जनपद सदस्य, द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन करके किया गया। इसके पश्चात् महिला सशक्तिकरण के महत्व को दर्शाती सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ पेश की गईं।

मुख्य अतिथि एवं यूनिट हेड ने महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक प्रगति और आत्मनिर्भरता पर प्रकाश डालते हुए प्रेरणादायक एवं उत्साहवर्धक संबोधन दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

यह कार्यक्रम महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करने और उनके सतत विकास एवं सशक्तिकरण के महत्व को रेखांकित करने वाला एक प्रेरणादायक आयोजन साबित हुआ।

 इस अवसर पर प्रशासनिक प्रमुख संजीव मिश्रा, अक्षय प्रकाश झा सेक्शन हेड एडमिन, सीएसआर प्रमुख विनोद श्रीवास्तव,अधिकारी ज्योत्सना पति एवं रंजय पाण्डेय की उपस्थिति रही ।  कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएसआर टीम के सदस्य द्वारिका वर्मा, सुरेंद्र कुमार यादव, ताराचंद वर्मा, जानकी यादव, हेमलता ध्रुव, सुनिता निषाद एवं साहिल बांधे की भागीदारी रही।


अन्य पोस्ट