बलौदा बाजार

महिला शक्ति टीम का सम्मान
17-Mar-2026 2:38 PM
महिला शक्ति टीम का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 17 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सिटी कोतवाली बलौदाबाजार परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शांति ज्योति समाजसेवी संस्थान और महिला पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

आयोजन सुबह 11.30 से दोपहर 12.30 बजे तक किया गया, जिसमें सामाजिक संगठनों, नागरिकों और महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में समाज सेवा, सुरक्षा, जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय महिला शक्ति टीम का सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अपूर्वा सिंह तथा थाना प्रभारी रितेश मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण, समाज में महिलाओं की भूमिका और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर विचार व्यक्त किए।

संस्था की अध्यक्ष अखिलेश्वरी शुक्ला और समिति के प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और सुरक्षा से जुड़े कार्यों को बढ़ावा देना तथा महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। अंत में अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया और महिला शक्ति टीम के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र एवं सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अपूर्वा सिंह अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, पुष्पा राठौड़,अनुपमा बंजारे,अन्नपूर्णा वर्मा,नंदनी वर्मा,सरिता यादव, अंजली साहू,गीत लहरे,परवीन मल्होत्रा, शालिनी ज्योति, उत्तरा निराला, स्वाति साहू,अंजुला, सुषमा पांडे, संध्या वर्मा, स्वाति वर्मा,रजनी पटेल,प्रियंका आजाद, आदि महिला शक्ति टीम का सम्मान हुआ।

इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों की उपस्थिति रही।

 


अन्य पोस्ट