बलौदा बाजार

विस घेराव पर कांग्रेस की बैठक, रायपुर पहुंचने का आह्वान
16-Mar-2026 7:22 PM
विस घेराव पर कांग्रेस की बैठक, रायपुर पहुंचने का आह्वान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 16 मार्च। मंगलवार 17 मार्च को प्रस्तावित विधानसभा घेराव को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय बलौदाबाजार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंदोलन की तैयारी और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार की प्रभारी जिला अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे और प्रभारी सतीश अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी विभिन्न मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रही है और 17 मार्च को रायपुर में आयोजित विधानसभा घेराव में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को लेकर कार्यक्रम में शामिल हों।

इस दौरान संगठनात्मक तैयारियों, बूथ स्तर पर सक्रियता और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित करने पर भी चर्चा की गई।

बैठक में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष परमेश्वर यदु मंडी के पूर्व अध्यक्ष तुलसीराम वर्मा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सेन ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक साहू सुहेला ब्लॉक अध्यक्ष भानु प्रताप वर्मा बलौदाबाजार मंडल अध्यक्ष गोल्डी मारईया अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष जितेंद्र नवरत्न नीरज बांधे एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा डीके कॉलेज के अध्यक्ष जय सिंह ठाकुर मंडल अध्यक्ष नीलकंठ साहू लखेश साहू गणेश शंकर साहू पूर्व पार्षद सुभाष राव सुखदेव साहू गजेंद्र वर्मा प्रीतम वर्मा बिहारी लाल खुटे कमलेश्वर यदु पारस निर्मलकर मंडल अध्यक्ष दीनदयाल साहू राजेश साहू नरेश गोयल मनोज तिवारी सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट