बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 16 मार्च। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता गौरीशंकर अग्रवाल सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं लक्ष्मी वर्मा तथा वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा,मंत्री टंक राम वर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान, तथा जिला भाजपा के अध्यक्ष आनंद यादव के मार्गदर्शन एवं सहमति से अल्पसंख्यक मोर्चा के जिले के कार्यकारिणी की घोषणा की है।
जिनमें शमा खान बलौदा बाजार एवं अमितदास कौशलपुर को महामंत्री एवं मोहम्मद हारुन भाटापारा, इस्लाम बेग पलारी मोहम्मद जिलानी बलौदा बाजार, आरिफ हुसैन, सिमगा, को उपाध्यक्ष अभिषेक टाटिया को कोषाध्यक्ष एवं अब्दुल रज्जाक बलौदा बाजार, बशीर खान बलौदा बाजार, जमील खान सोहेला, नमिता जैन, राजेश जैन बलौदाबाजार को मंत्री तथा बलौदाबाजार के हरदीप सिंह सलूजा एवं निर्मल सिंह सलूजा बलौदाबाजार को सोशल मीडिया प्रभारी एवं भाटापारा के अमरजीत सिंह सलूजा को मीडिया प्रभारी बनाया है
इसी तरह से भाटापारा से वरिष्ठ भाजपा नेता सलीम खान को अल्पसंख्यक मोर्चा भाटापारा का अध्यक्ष तथा ईद मोहम्मद को पलारी , बडक़ू खान कसडोल शहर एवं माया सिंह सलूजा सिमगा को मोर्चे का अध्यक्ष बनाया है।


