बलौदा बाजार

सडक़ किनारे कई अवैध ईंट भ_े, आस-पास के इलाकों में आगजनी का कारण बन रहे
15-Mar-2026 4:12 PM
 सडक़ किनारे कई अवैध ईंट भ_े, आस-पास के इलाकों में आगजनी का कारण बन रहे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 15 मार्च। रायपुर बलौदाबाजार मुख्य मार्ग के किनारे संचालित अवैध ईंट भ_ों के कारण आसपास के क्षेत्रों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि या बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन हालात ऐसे बनते जा रहे हैं कि कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बिनौरी से लेकर संडी से खरतोरा तक सडक़ किनारे दर्जनों अवैध ईंट भ_े संचालित हो रहे हैं।

 ये भ_े सडक़ के बेहद करीब बनाए गए हैं, जिससे उडऩे वाली राख और धूल सीधे सडक़ से गुजरने वाले वाहन चालकों की आंखों में चली जाती है। इससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ रहा है।

आस-पास में फैल रही भ_ों की गर्म राख

वहीं इन भ_ों से निकलने वाली राख हवा के साथ उडक़र आसपास के गांवों और घरों तक पहुंच रही है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि भ_ों से उडऩे वाली चिंगारियां आसपास के सूखे खेतों और घास में गिरकर आग का कारण बन रही हैं। कुछ दिन पहले घोटिया रायपुर रोड पर सूखे खेत में लगी आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया था और लपटें गांव की ओर बढऩे लगी थीं। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसी तरह आज ग्राम कूकदा के पास खेतों में सूखी घास में आग लगने की घटना सामने आई, जिसे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर बुझाया।

रोज गुजर रहे अफसर,

किसी को ध्यान नहीं

ग्रामीणों का कहना है कि, ईंट भ_ों के आसपास सूखी घास और पेड़-पौधों के कारण आग तेजी से फैलने का खतरा बना रहता है। ऐसे में यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले समय में बड़ी आगजनी की घटना हो सकती है। सबसे हैरानी की बात यह है कि, सडक़ किनारे संचालित इन भ_ों के पास से रोज प्रशासनिक अधिकारी गुजरते हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। राजस्व और खनिज विभाग के अधिकारियों की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है।


अन्य पोस्ट