बलौदा बाजार

सडक़ मरम्मत बारिश से पहले पूरा करने के निर्देश
15-Mar-2026 3:52 PM
सडक़ मरम्मत बारिश से पहले पूरा करने के निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 15 मार्च। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग के कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने जिले में स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यो की विस्तृत समीक्षा करते हुए प्राथमिकता वाले निर्माण कार्यों की कड़ी निगरानी कर तय समय पर पूर्ण कराने तथा सडक़ मरम्मत कार्य बारिश से पहले पूरा करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने कहा कि बलौदाबाजार सुहेला सिमगा, पडक़ीडीह -हिरमी, भाटापारा सेमरिया चंद्रखुरी एवं कोटा जारा संडी सडक़ निर्माण प्राथमिकता वाले है। इन कार्यों को समय पर पूरा कराने ठेकदार पर कड़ी निगरानी रखें। एसडीओ और सब इंज़ीनियर नियमित फिल्ड विजिट करें, कोई ठेकेदार लापरवाही करता है तो नोटिस जारी करें और पेनाल्टी लगाएं। इसीतरह रिसदा बाई पास एवं बलौदाबाजार लटुआ बाई पास निर्माण के लिये आवश्यक पहल करें। उन्होंने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने कहा।

कलेक्टर ने भवन निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुए नालंदा परिसर, एथलेटिक्स ट्रेक्स, इंडोर स्टेडियम निर्माण सहित स्कूल भवन, स्वास्थ्य केन्द्र, शौचालय निर्माण कार्य को भी तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये। बताया गया कि इस वर्ष लगभग 174 करोड़ रुपए के 16 सडक़ों का निर्माण किया जा रहा है। सडक़ मरम्मत एवं पैच रिपेरिंग कार्य के लिये भी स्वीकृति मिली है और कुछ सडक़ों का मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। ज्ञातव्य है कि कलेक्टर शर्मा ने विगत दिनो पडक़ीडीह -हिरमी सडक़ निर्माण का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिये थे।


अन्य पोस्ट