बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 15 मार्च। अल्ट्राटेक कुकुरदी सी.एस.आर. एवं श्री गणेश विनायक फाउंडेशन मोबाईल यूनिट रायपुर के संयुक्त तत्वावधान द्वारा नेत्र जाँच शिबिर का आयोजन अपने निकटवर्ती प्रभावित ग्राम पिपराही में इकाई प्रमुख पवन कुलकर्णी के दिशा निर्देश तथा एचआर प्रमुख प्रतीक भटनागर के मार्गदर्शन में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत किया गया।
इस शिविर का शुभारंभ संयंत्र के अधिकारी एवं ग्राम पंचायत सरकीपार सरपंच महेश्वरी राकेश वर्मा, पंचगण एवं ग्राम के वरिष्ठजन तथा बुजुर्गों, ग्राम के विद्यालय के प्रधानाचार्य की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
सीएसआर प्रमुख राजेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ग्रामीण समुदाय के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस प्रकार के शिविर भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किये जाते रहेंगे।
इस कैंप में विशेषज्ञों द्वारा आंख जांच कर आवश्यकतानुसार आंखों के लिए द्वाप, चश्मा एवं जरूरी सलाह नि:शुल्क प्रदान किये। इस पहल से ग्रामीणों को मोतियाबिंद सहित अन्य नेत्र रोगों के बचाव एवं आंखों की देखभाल के प्रति जागरूकता मिली। पिपराही एवं सरकीपार के 146 मरिजों ने आंख जांच करायी एवं शिविर का लाभ लिया।
इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न करने में सीएसआर से दया वर्मा, एवं कोपा प्रशिक्षणार्थी परमेश्वर साहू, प्रितम धूव व तामेश्वर सेन ने सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने मरीजों के पंजीकरण से लेकर जांच तक मुख्य प्रक्रिया में सुजारू रूप से सहयोग प्रदान कियाथाको विशेष योगदान दिया।


