बलौदा बाजार

तालाब सौन्दर्यीकरण का भूमिपूजन
12-Mar-2026 4:06 PM
तालाब सौन्दर्यीकरण का भूमिपूजन

बलौदाबाजार, 12 मार्च। अल्ट्राटेक कुकुरदी सीमेंट संयंत्र द्वारा इकाई प्रमुख पवन कुलकर्णी के दिशा निर्देश तथा एचआर प्रमुख प्रतीक भटनागर के मार्गदर्शन में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत ग्राम पंचायत कुकुरदी में तालाब सौन्दर्यीकरण हेतु भूमिपूजन किया गया। यह कार्यक्रम सरपंच टिकेश्वर ध्रुव , उपसरपंच डोमार साहू एवं गणमान्य नागरिकों व बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति में सपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच व ग्रामीणों तथा अल्ट्राटेक से उपस्थित अधिकारियों के उपस्थिति में नारियल तोडक़र व भूमिपूजन कर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अल्ट्राटेक सीएआर प्रमुख राजेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि तालाब का सौन्दर्यीकरण जहां लोगों को निस्तारी के लिए साल भर साफ पानी मिलेगा।

 वहीं जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। इस शुभारंभ अवसर पर सरपंच, उपसरपंच तथा उपस्थित ग्रामीणों द्वारा अल्ट्राटेक प्रबंध को उनके जनहितैषी कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएसआर टीम से दया वर्मा, परमेश्वर साहू का विशेष योगदान रहा।


अन्य पोस्ट