बलौदा बाजार

ब्राम्हण समाज का होली मिलन समारोह
11-Mar-2026 4:26 PM
ब्राम्हण समाज का होली मिलन समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 11 मार्च। स्थानीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के भवन पुष्प मंगलम में समाज का होली मिलन और वरिष्ठ महिला एवं विभिन्न संस्थानों में कार्यरत महिलाएं व बालिकाओं का सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इस कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन द्वारा  छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय परम्परा एवं औषधि पादप बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश संयोजक अंजय शुक्ला का भाटापारा नगर में आगमन हुआ। ब्राह्मण समाज के द्वारा उनका भव्य और अद्वितीय स्वागत किया गया समाज के होली मिलन कार्यक्रम में अंजय शुक्ला का समाज के वरिष्ठजनों द्वारा सम्मान किया गया।

कार्यकम का सफल संचालन  स्वर्णलता त्रिवेदी, स्वाति तिवारी ने किया, तृप्ति शुक्ला, सुनीता तिवारी, नीलम तिवारी,अदिति मिश्रा सहित अनेक महिलाओं एवं बालिकाओं ने विशेष सहयोग देकर कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।


अन्य पोस्ट