बलौदा बाजार

सामूहिक विवाह, 26 जोड़ों ने थामा हाथ
10-Mar-2026 8:24 PM
सामूहिक विवाह, 26 जोड़ों ने थामा हाथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 10 मार्च। सोमवार 9 मार्च को जनपद पंचायत बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम कोलियारी चौक में आदिवासी सामाज के तत्वाधान में सामूहिक सामाजिक विवाह का आयोजन ग्राम के महाकाल प्रांगण में दो दिवसीय सामूहिक विवाह आयोजन आदिवासी रीति रिवाजों के साथ विधिवत सम्पन्न हुआ। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 26 जोड़ों का विवाह कराया गया।

आयोजिक कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा गोलू जायसवाल उपस्थित रहीं।

उक्त अवसर पर  अकांक्षा जायसवाल ने कहा कि ग्राम कोलियारी चक के आदिवासी भाईयों द्वारा प्रति वर्ष कई जोड़े वर-वधु का विधिवत विवाह सम्पन्न कराया जाता है जो अत्यंत ही सराहनीय कार्य है। इनके इस प्रयास से प्रति वर्ष आदिवासी समाज के लडक़े एवं लड़कियों का विवाह कराया जाता है, और इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में समाज के प्रत्येक रिति रिवाजों का निष्ठापूर्वक पालन किया जाता है जो सराहनीय है। और आदिवासी समाज के वरिष्ठजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी इसी प्रकार उत्कृष्ठ कार्यक्रम कराते रहे।

 


अन्य पोस्ट