बलौदा बाजार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
09-Mar-2026 6:17 PM
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 9 मार्च। खेल एवं युवा कल्याण विभाग बलौदाबाजार के तत्वाधान में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक दिवसीय जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धा में महिलाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।

जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। खेल स्पर्धा में कुर्सी दौड़, फुगड़ी, मल्लखम्ब, बैडमिंटन आदि खेल को शामिल किया गया था। कुर्सी दौड़ में प्रथम किरण, द्वितीय पार्वती वर्मा, तृतीय सुशीला , भौंरा में प्रथम शशि द्वितीय सरिता नायक, तृतीय प्रितम वर्मा, फुगड़ी में प्रथम जगेश्वरी, द्वितीय धनेश्वरी, तृतीय भारती, मल्लखम्ब में प्रथम अनाया ठाकुर द्वितीय शिवकुमारी तृतीय अंजली एवं बैडमिंटन में प्रथम अपराजिता द्वितीय तान्या एवं तृतीय मणिकर्णिका रही।

खेल अधिकारी प्रीति बंछोर ने बताया कि उक्त खेलों के विजेताओं को हेमंत टिकरिहा एवं सुनीता वर्मा द्वारा पुरस्कार वितरण किया तथा समस्त खिलाडिय़ों का अभिवादन किया गया। महिला खेलकूद प्रतियोगिता में आए सभी बालिकाओं एवं महिला खिलाडिय़ों को अपने जीवन में खेल को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।


अन्य पोस्ट