बलौदा बाजार

अल्ट्राटेक ने सीएसआर मद से 7 सरकारी स्कूलों में 275 बेंच-डेस्क सेट का वितरण
08-Mar-2026 7:35 PM
अल्ट्राटेक ने सीएसआर मद से 7 सरकारी स्कूलों में 275 बेंच-डेस्क सेट का वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 8 मार्च। शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अल्ट्राटेक रावन सीएसआर द्वारा सरसेनी विद्यालय में 50 सेट, छिराही विद्यालय में 65 सेट, तिल्दाबांधा विद्यालय में 40 सेट, पडक़ीडीह विद्यालय में 40 सेट, रवेली प्रा विद्यालय में 30 सेट, खपराडीह विद्यालय में 35 सेट तथा गुमा विद्यालय में 15 सेट बेंच-डेस्क प्रदान किए गए। इस प्रकार कुल 7 विद्यालयों में 275 बेंच-डेस्क सेट वितरित किए गए।

पूर्व में भी अल्ट्राटेक रावन सीएसआर द्वारा 203 बेंच-डेस्क सेट वितरित किए जा चुके हैं, जिनमें रावन विद्यालय में 26 सेट, झीपन विद्यालय में 35 सेट, गुमा विद्यालय में 44 सेट, पेन्ड्री विद्यालय में 50 सेट तथा चुचरूंगपुर विद्यालय में 48 सेट शामिल हैं। इस प्रकार अब तक कार्यक्षेत्र के 15 गाँवों में से 11 प्राथमिक विद्यालयों में कुल 478 बेंच-डेस्क सेट प्रदान किए जा चुके हैं। इन 11 शासकीय प्राथमिक विद्यालयों में कुल 1054 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिन्हें अब बेंच-डेस्क पर बैठकर पढ़ाई करने की सुविधा प्राप्त होगी।

यह पहल संयंत्र प्रमुख राजेश कुमार, मानव संसाधन प्रमुख करन मिस्त्री एव प्रशासनिक प्रमुख संजीव मिश्राा के मार्गदर्शन तथा विशेष प्रयास सी एस आर प्रमुख विनोद श्रीवास्तव, अधिकारी ज्योत्सना पति एवं रंजय पाण्डेय के द्वारा परियोजना को संपादित किया गया।

इस अवसर पर सरसेनी विद्यालय के प्रधान पाठक माधव प्रसाद वर्मा, छिराही के प्रधान पाठक सुरेश कुमार निषाद तिल्दाबांधा के प्रधान पाठक घनश्याम दास जांगड़े, पडक़ीडीह के मोहित कुमार निषाद, रवेली की विमला साहू, खपराडीह के लुकेश्वर प्रसाद साहू तथा गुमा की लक्ष्मी साहू सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

साथ ही सरसेनी के सरपंच टीकेश्वर देवांगन, छिराही की सरपंच नीमा साहू, तिल्दाबांधा की सरपंच गंगोत्री यादव पडक़ीडीह के सरपंच नागेश वर्मा, रवेली की सरपंच सरोज साहू, खपराडीह के सरपंच गजेंद्र वर्मा तथा गुमा की सरपंच चंद्रकांता साहू सहित ग्रामीणों ने इस पहल के लिए अल्ट्राटेक रावन सीएसआर का आभार व्यक्त किया।वितरण के समय सीएसआर टीम से द्वारिका वर्मा एवं सुरेन्द्र कुमार यादव की भूमिका रही।


अन्य पोस्ट