बलौदा बाजार

बलौदाबाजार प्रेस क्लब में होली मिलन समारोह
06-Mar-2026 4:59 PM
बलौदाबाजार प्रेस क्लब में  होली मिलन समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार,  6 मार्च। बलौदाबाजार प्रेस क्लब के अध्यक्ष, नरेश गनशानी के जन्मदिन के अवसर पर बलौदाबाजार प्रेस क्लब परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जन्मदिन समारोह के साथ ही होली मिलन का आयोजन भी किया गया।

अध्यक्ष नरेश गनशानी ने विधिवत पूजन कर सभी के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में सदस्यों ने कहा कि नरेश गनशानी ने सदैव सभी सदस्यों को एक सूत्र में पिरोकर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने पत्रकारों के हित और अधिकारों के लिए संघर्ष कर संगठन को नई पहचान दिलाई है।

सदस्यों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर प्रगति की कामना की। इसके पश्चात होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष नरेश गनशानी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रेस क्लब परिवार उनका विस्तारित परिवार है और वे सदैव पत्रकारों के सम्मान, एकता और हितों के लिए कार्य करते रहेंगे।

इस दौरान क्लब उपाध्यक्ष दिलीप महेश्वरी,सचिव दलजीत सिंह चावला, सहसचिव विजयशंकर तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेश्वर गिरी,राघवेंद्र सिंह, लकेश बघेल, गोविन्द रात्रे, उमेश बाजपेयी, राजकुमार वलेचा,श्रवण ध्रुव,संतोष यादव, पुष्पकांत मेजर, देवेश साहू, प्रीतलाल कुर्रे, मोहित मरकाम, मिथलेश वर्मा, लकेश्वर बघेल, आभाष शर्मा, ताराचंद कठौत्रे,  तुलसी साहू, तोषण चौबे इत्यादि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट