बलौदा बाजार

विधायक ने झेरिया यादव समाज के सभा भवन के लिए दिए 10 लाख
01-Mar-2026 8:15 PM
विधायक ने झेरिया यादव समाज के सभा भवन के लिए दिए 10 लाख

भाटापारा, 1 मार्च। झेरिया यादव समाज  तरेंगा राज का वार्षिक अधिवेशन सिंगारपुर में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक इंद्र साव ने समाज के पदाधिकारियों की मांग पर सभा भवन के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति राजा जयसवाल कार्यक्रम के विशेष अतिथि थे।

संगारपुर में आयोजित झेरिया यादव समाज के कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक इन्द्र साव ने कहा यादव समाज का इतिहास, परंपरा, परिश्रम और साहस के लिए जाना जाता है। भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाएं और आदर्श हमें हमेशा सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि यादव समाज ने देश के विकास और समाज की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज जरूरत है कि अपनी आने वाली पीढ़ी को शिक्षा, संस्कार और एकता की ताकत दें।

 अगर सभी लोग एकजुटता के साथ  मिलकर काम करेंगे तो  समाज और अधिक मजबूत और प्रगतिशील बनेगा।

उन्होंने कहा कि यादव समाज ने पशुपालन कर  डेयरी व्यवसाय को पूरे क्षेत्र में आगे बढ़ाया है। हमें अपने युवाओं को प्रोत्साहित करना चाहिए कि वे शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय और समाज सेवा में आगे बढ़ें तथा अपनी संस्कृति और परंपराओं को भी संजोकर रखे, जब समाज एकजुट होता है, तब बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना आसानी से किया जा सकता है। यादव समाज की एकता अन्य समाज के लिए प्रेरणादायक  है। उन्होंने समाज के पदाधिकारियों की मांग पर सभा भवन के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की,जिसका उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से घोषणा का सम्मान किया।

इस अवसर पर अधिवक्ता सुरेश यदु,आशीष पुरोहित,विक्की ठाकुर,समाज के अध्यक्ष मन्नू लाल यादव, उपाध्यक्ष तिहारु यादव,सचिव शोभित यादव,कोषाध्यक्ष नरेंद्र यादव,जिला अध्यक्ष राकेश यादव,महामंत्री द्वारिका यादव,मंत्री मनहरण यादव,लेखपाल रामकुमार यादव सहित तरेंगा परिक्षेत्र के 127 गाँव के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट