बलौदा बाजार

नपाध्यक्ष ने वार्ड भ्रमण कर सुनीं समस्याएं
28-Feb-2026 3:22 PM
नपाध्यक्ष ने वार्ड भ्रमण कर सुनीं समस्याएं

बलौदाबाजार, 28 फरवरी। बलौदाबाजार नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 4 इंदिरा कॉलोनी नहर पार क्षेत्र में नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने भ्रमण कर वार्ड में निवासरत लोगों की मूलभूत सेवा एवं सुविधाओं के संबंध में मुलाकात कर जानकारी ली। वार्ड क्रमांक 4 की पार्षद श्रद्धा मनीष वर्मा की उपस्थिति में वार्ड भ्रमण करते हुए सफाई व्यवस्था, पेयजल, एवं लाईट व्यवस्था, की जानकारी प्राप्त कर वार्ड भृमण करते हुए लोगों से चर्चा की गई। वार्ड में निवासियों द्वारा पेयजल व्यवस्था के संबंध में शिकायत रखी गई, जिसे नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने अभिलंब निराकरण किया जाने वार्ड के नागरिकों को आश्वस्त किया गया, जिस वार्ड वासियों ने संतुष्ट होते हुए समस्या को अतिशीघ्र दूर करने के आश्वासन पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया।

वार्ड भ्रमण के दौरान पार्षद प्रतिनिधि मनीष वर्मा सहित वार्ड के वरिष्ठ नागरिक भूषण लाल बंजारे, अचल खुटें, मालती यादव, सीमा बंजारे, किरण खुटें, मुन्नी यादव, रमा बंजारे, खुशी बंजारे,सहित वार्ड के अन्य नगरीकरण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट