बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज, 25 फरवरी। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के निर्देशानुसार तथा भाजपा जि़लाध्यक्ष ओमप्रकाश जैसवाल की अनुशंसा पर, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंगलम पांडे द्वारा घोषित नवीन कार्यकारिणी में रामानुजगंज मंडल से सक्रिय युवा नेता विक्रम गुप्ता को लगातार तीसरी बार मंडल महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
यह नियुक्ति उनके संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और निरंतर उत्कृष्ट कार्य का परिणाम है। विक्रम गुप्ता पूर्व में विद्यार्थी परिषद में नगर मंत्री, नगर उपाध्यक्ष एवं युवा मोर्चा मंडल महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।
संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर पुन: विश्वास जताया है।
विक्रम गुप्ता ने मंडल महामंत्री का दायित्व मिलने पर पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे पुन: सौंपी है, उसका निर्वहन मैं पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करूंगा। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मजबूती से करेंगे।


