बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 13 फरवरी। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मर्राकोना में सीसी रोड , किचन शेड सहित अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन एवं भूमिपूजन विधायक इंद्र साव के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर विधायक इंद्र साव ने कहा कि महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं को मध्यान भोजन के समय हो रही परेशानी से अब उन्हें किचन शेड के निर्माण होने से बहुत राहत मिलेगी। श्री साव ने आगे कहा कि वे हमेशा से ग्रामीण क्षेत्रों की सडक़ों के नव निर्माण और उन्नयन से गांव के विकास के लिए कृत संकल्पित हंै और जब तक गांव का विकास नहीं होगा, तब तक शहर के विकास की परिकल्पना बेमानी है।
इसके पूर्व गांव पहुंचने और कार्यक्रम स्थल पर विधायक श्री साव का ग्राम के सरपंच कुबेर यदु, पंचगण एवं ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। विधायक श्री साव ने भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात गांव में चल रहे श्रीमद भागवत कथा पंडाल पहुंच कर भागवत भगवान का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र में खुशहाली और अमन चैन के लिए प्रार्थना की। श्री साव ने व्यासपीठ पर विराजमान आचार्य डोमेन्द्र शर्मा का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
विधायक प्रतिनिधि शैली भाटिया ने अपने संबोधन में ग्रामवासियों को इस विकास कार्य के लिए बधाई दी। जनपद सदस्य जीत त्रिलोक कुर्रे ने भी कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित किया।
कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन ग्राम सरपंच कुबेर यदु ने तथा संचालन उपसरपंच इनदरमन साहू ने किया । इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा ,बिसौनी निषाद, अहिल्या मानिकपुरी, केवलदास मानिकपुरी, बुधियारिन निषाद, गुंजा निषाद, सुरेश निषाद, चंदा साहू, सविता निषाद, तिथि राम निषाद, हितेंद्र यदु, अकलतरा सरपंच बबलू यदु, मुसवाडीह सरपंच कमलेश यदु सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।


