बलौदा बाजार

चलती ट्रेन में चढ़ते गिरा अधेड़
12-Feb-2026 5:32 PM
चलती ट्रेन में चढ़ते गिरा अधेड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 12 फरवरी। भाटापारा रेलवे स्टेशन पर बीकानेर एक्सप्रेस में चढऩे के दौरान एक यात्री घायल हो गया। घटना बीती रात लगभग 9.45 बजे की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अजीत गोधवानी चलती ट्रेन में चढऩे का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगडऩे से वे गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने घायल यात्री को भाटापारा शासकीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर किया गया।

घटना के बाद कुछ स्थानीय यात्रियों और नागरिकों ने स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था और ट्रेनों के ठहराव समय को लेकर प्रश्न उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि पर्याप्त व्यवस्था और निगरानी होती तो ऐसी घटनाओं से बचाव संभव हो सकता है। इस संबंध में रेलवे प्रशासन की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

रेलवे सूत्रों के अनुसार यात्रियों से चलती ट्रेन में चढऩे या उतरने का प्रयास न करने की अपील समय-समय पर की जाती है। मामले को लेकर आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।


अन्य पोस्ट