बलौदा बाजार

बेटियों की शिक्षा समाज और राष्ट्र की सच्ची प्रगति का मार्ग है-शिवरतन
11-Feb-2026 9:28 PM
बेटियों की शिक्षा समाज और राष्ट्र की सच्ची प्रगति का मार्ग है-शिवरतन

छात्राओं को मिली साइकिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 11 फरवरी। पूर्व भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने सोमवार को दत्तरेंगी एवं कोटमी में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।  उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दत्तरेंगी व कोटमी में नि:शुल्क सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा 9वीं की छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं।   

इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि बेटियों की शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की सच्ची प्रगति का मार्ग है। शिवरतन शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की भाजपा सरकार महिलाओं और बेटियों को शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

शिवरतन शर्मा ने कहा, शिक्षा और विकास दोनों ही हमारे संकल्प और सेवा का आधार हैं। बेटियों को शिक्षित करना समाज को नई दिशा देना है, और हम इसी सोच के साथ काम कर रहे हैं।

आगे शिवरतन शर्मा ने कहा कि साइकिल मिलने से अब छात्राओं को स्कूल आने-जाने में आसानी होगी और उनकी पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। यह योजना ग्रामीण अंचल की छात्राओं के लिए वरदान साबित हो रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी। छात्राओं से संवाद कर शिवरतन शर्मा ने उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने व अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रोत्साहित कर बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, पंचायत के पदाधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट