बलौदा बाजार

कानून व्यवस्था पर कांग्रेसियों ने की एसपी से चर्चा
08-Feb-2026 9:22 PM
कानून व्यवस्था पर कांग्रेसियों ने की एसपी से चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 8 फरवरी। प्रवीण सेन, अध्यक्ष शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, बलौदाबाजार के नेतृत्व में नगर के पार्षदगण एवं वरिष्ठ नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता से शिष्टाचार भेंट-मुलाकात की। भेंट के दौरान शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर उनकी सतर्कता, मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी सोच पर चर्चा हुई। आशा व्यक्त की गई कि उनका अनुभव एवं नेतृत्व शहर में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगा।

शहर के मुख्य मार्गों के साथ-साथ वार्डों में भी रात्रि गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ाई जाए, ताकि रात्रि के समय चौक-चौराहों पर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। नगर एवं नगर के आसपास स्थित ढाबों एवं विभिन्न स्थानों पर हो रही अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हेतु ज्ञापन सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा आश्वस्त किया गया कि पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर शहर की कानून व्यवस्था को निरंतर बेहतर बनाने हेतु प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शेख़ सलमान नेता प्रतिपक्ष, नगर पालिका बलौदाबाजार, सुभाष राव, सुरेश घृतलहरे, रवीन्द्र नामदेव, चित्रेश्वर साहू, यशवंत वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट