बलौदा बाजार

अल्ट्राटेक रावन सीएसआर व शासन की सहभागिता से किसानों को कृषि यंत्र बांटे
08-Feb-2026 8:29 PM
अल्ट्राटेक रावन सीएसआर व शासन की सहभागिता से किसानों को कृषि यंत्र बांटे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 8 फऱवरी। अल्ट्राटेक रावन सीएसआर द्वारा उन्नत कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासकीय कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किसानों को सिंचाई उपकरणों का वितरण किया गया। संयंत्र प्रमुख राजेश कुमार एवं एफएच-एचआर करन मिस्त्री के मार्गदर्शन मे इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई एवं शाकम्भरी योजना के तहत शासन के मापदंडों को पूर्ण करने वाले 85 चयनित किसानों को 55 स्प्रिंकलर सेट तथा 30 पेट्रोल एवं इलेक्ट्रिक वाटर लिफ्टिंग पंप प्रदान किए गए , जिसमें प्रत्येक किसान को अल्ट्राटेक सीएसआर द्वारा अंशदान राशि में सहयोग किया गया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के अनिल कुमार दीवान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड सिमगा तथा सुचिन कुमार वर्मा कृषि विकास अधिकारी पलारी ने प्रधानमंत्री आशा योजना, दलहन तिलहन का पंजीयन, बीज उत्पादन कार्यक्रम, फसल अवशेष का उपयोग के बारे में विशेष जानकारी दी साथ ही साथ स्प्रिंकलर, पेट्रोल एवं इलेक्ट्रीक पंप से होने वाले लाभ के बारे में किसानों को अवगत कराया एवं अल्ट्राटेक को उसकी कार्य का सराहना करते हुए शासन की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया ।

स्प्रिंकलर, पेट्रोल एवं इलेक्ट्रिक पंप से लाभान्वित किसान मुख्यता रावन झीपन कसहीडीह, पेंड्री, चुचरुंगपुर, गुमा, तिल्दाबाधां, छिराही, पडकीडीह, खपराडीह, औरासी, सरसेनी, फुलवारी, रवेली गांवों के है।

अबतक सीएसआर द्वारा कुल 260 स्प्रिंकलर सेट एवं 126 पेट्रोल एवं इलेक्ट्रीक पंप वितरीत किये जा चुके है। समस्त किसानों ने अल्ट्राटेक को कृषक अंशदान में राशि के लिए सहयोग प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में रावन उपसरपंच टाकेश्वर वर्मा, सरसेनी सरपंच टीकेश्वर देवांगन एवं पेड्री सरपंच प्रतिनिधी ढालेन्द्र निषाद की उपस्थिति रही।

सीएसआर प्रमुख विनोद श्रीवास्तव ने स्प्रिंकलर, पेट्रोल एवं इलेक्ट्रिक पंप के बहुआयामी उपयोग के बारे में बताया तथा अधिकारी ज्योत्सना पति एवं रंजय पाण्डेय ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। सीएसआर टीम से द्वारिका वर्मा, सुरेन्द्र यादव, ताराचंद वर्मा, जानकी यादव, हेमलता ध्रुव, सुनीता निषाद, साहिल बांधे, गुमान साहू की भूमिका रही।


अन्य पोस्ट