बलौदा बाजार

ग्यारह दिनी श्री हनुमत महायज्ञ का समापन, यज्ञ समिति ने सहयोगियों का आभार जताया
02-Feb-2026 4:05 PM
 ग्यारह दिनी श्री हनुमत महायज्ञ का समापन,  यज्ञ समिति ने सहयोगियों का आभार जताया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 2 फरवरी। जिला मुख्यालय स्थित दशहरा मैदान में 19 से 29 जनवरी तक आयोजित ग्यारह दिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ का समापन पूर्णाहुति, कलश विसर्जन एवं महाप्रसादी वितरण के साथ किया गया।

आयोजन के दौरान स्थानीय एवं अन्य क्षेत्रों से आए कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। यज्ञ का संचालन 16 वेदपाठी आचार्यों की देखरेख में किया गया। यज्ञ के यजमान उमा दिनेश शर्मा एवं सविता शिव प्रकाश तिवारी द्वारा विधि-विधान एवं निर्धारित व्रत-नियमों के अनुसार अनुष्ठान संपन्न कराया गया। आयोजकों के अनुसार यज्ञ का उद्देश्य विश्व कल्याण तथा क्षेत्र की शांति और समृद्धि की कामना रहा।

यज्ञ समिति ने बताया कि यह आयोजन का पांचवां वर्ष है। आयोजन स्थल पर यज्ञशाला का स्थायी निर्माण समिति द्वारा कराया गया है। साथ ही बाउंड्रीवाल एवं दो कमरों का निर्माण नगरपालिका द्वारा तत्कालीन नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया की अनुशंसा पर किया गया था। इस वर्ष यज्ञ समिति की मांग पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा प्रवचन एवं मंचीय कार्यक्रमों के लिए सभागार का निर्माण कराया गया।

धर्म रक्षार्थ यज्ञ एवं जनसेवा समिति बलौदाबाजार के अध्यक्ष विवेक आनंद तिवारी ने समिति के सक्रिय सदस्यों उपाध्यक्ष मोतीलाल वर्मा सचिव सपन केशरवानी कोषाध्यक्ष लक्ष्मेंद्र अग्रवाल संरक्षक अशोक कुमार तिवारी पं.द्वारिका प्रसाद शास्त्री श्यामसुंदर केशरवानी विद्याभूषण शुक्ला महेंद्र वर्मा प्यारेलाल सेन सुरेंद्र जायसवाल प्रेम नारायण केशरवानी प्रमोद शुक्ला खोडसराम कश्यप सुंदर साहू अशोक जैन प्रमोद शर्मा वरूमल हरिरमानी राजनारायण केशरवानी के एस तिवारी टेशुलाल धुरंधर सहसचिव विनय गुप्ता आशीष मिश्रा सहकोषाध्यक्ष संजय नारायण केशरवानी संयोजक शिवप्रकाश तिवारी नवनीत अग्रवाल हेमंत वर्मा अमित केशरवानी अभिषेक तिवारी मिकी वासुदेव ठाकुर आयुष बरनवाल रवि यादव पीयूष मिश्रा राजेश केशरवानी गजेंद्र देवांगन कार्यकारिणी सदस्य दीपकुमार बाजपेयी महेश ठाकुर नीलम दीक्षित कृष्णानंद अग्रवाल उमेश यादव गार्गी शंकर बाजपेयी अक्षर अग्रवाल योगेश शुक्ला पवन जायसवाल अरविंद मिश्रा सेवकराम धीवर वीरेंद्र शर्मा अशोक गुप्ता राजेश साहू नगर की मातृशक्ति एवं नन्हे धर्मानुरागी कार्यकर्ताओं जिन्होनें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अपनी सेवाएं दीं, उन सभी के साथ बलौदाबाजार राइसमिल एसोसिएशन के सदस्यों व्यापारियों उद्यमियों नगरवासियों ग्रामवासियों शासन प्रशासन सभी समाज प्रमुखों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

समिति के अनुसार आयोजन के सफल संचालन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी सहयोगियों के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हो सका।


अन्य पोस्ट