बलौदा बाजार

पार्किंग व्यवस्था की मांग
02-Feb-2026 3:27 PM
पार्किंग व्यवस्था की मांग

बलौदाबाजार, 2 फरवरी। नगर के मुख्य मार्ग में कोई भी वाहन पार्किंग का कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण से आम लोगों को अत्यधिक परेशानी होती है। विशेषकर चार पहिया वाहन मालिकों को अपने वाहन को पार्क करने हेतु मुख्य मार्ग पर कोई पार्किंग स्थान नहीं होने से मार्ग के किनारे ही वाहन को खड़ा करने हेतु मजबूर होना पड़ता है जिसके कारण जहां आवागमन बाधित होती है, वहीं कोई दुर्घटना होने एवं अनावश्यक पुलिस चालान का भी डर बना रहता है। सिविल लाईन में गार्डन चौक के पास स्टेट बैंक, यूको बैंक एवं एक्सीस बैंक, गार्डन एवं भाजपा तथा कांग्रेस का जिला कार्यालय सहित रेस्टोरेंट होने के बाद भी कोई समुचित वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से कार्यालय समय पर सारी दोपहिया एवं चार पहिया वाहन मुख्य मार्ग पर ही खड़ा रहता है, ऐसी स्थिति में नगर पालिका बलौदाबाजार से निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय से लगी खाली जमीन पर बहुमंजिला दोपहिया एवं चार पहिया पार्किंग स्थल बनाये जाने की मांग वरिष्ठ अधिवक्ता एवं प्रेस क्लब के विधिक सलाहकार सतीश चन्द्र श्रीवास्तव ने की गई है।


अन्य पोस्ट