बलौदा बाजार

अल्ट्राटेक रावन का किसान प्रशिक्षण
02-Feb-2026 3:17 PM
अल्ट्राटेक रावन का किसान प्रशिक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदा बाजार, 2 फरवरी। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, रावन सीमेंट वर्क्स की सीएसआर एवं छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के सयुक्त प्रयास से किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सीएसआर प्रशिक्षण केंद्र, रावन में किया गया। यह कार्यक्रम संयंत्र प्रमुख राजेश कुमार एवं मानव संसाधन प्रमुख करण मिस्त्री के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन कृषि विकास अधिकारी जी. एन. तारम एवं सुचिन कुमार वर्मा के सहयोग से किया गया।

 

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा किसानों को कम पानी या जल अभाव की स्थिति में फसलों को कैसे सुरक्षित रखा जाए, इस विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को प्रधानमंत्री आशा योजना, बीज उत्पादन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत स्प्रिंकलर सेट के उपयोग तथा शाकम्बरी योजना के संबंध में जागरूक किया गया। इस किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम में 80 से अधिक किसानों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रभावशाली रहा।

 कार्यक्रम में अल्ट्राटेक सीएसआर विभाग से प्रमुख विनोद श्रीवास्तव, अधिकारी ज्योत्सना पति, रंजय पांडेय तथा सीएसआर टीम से सुरेन्द्र यादव, ताराचंद वर्मा, हेमलता ध्रुव, साहिल बांधे , गुमान साहू एवं सुनीता निषाद की उपस्थिति रही।


अन्य पोस्ट