बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 1 जनवरी। गुरु घासीदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम सिंगारपुर एवं संत माता कर्मा वार्ड भाटापारा में श्रद्धा और समरसता के साथ आयोजित हुए कार्यक्रम
महान समाज सुधारक, सत्य एवं अहिंसा के प्रतीक तथा सतनाम पंथ के प्रवर्तक परम पूज्य संत शिरोमणि गुरु घासीदास जी का जयंती समारोह ग्राम सिंगारपुर तथा नगर पालिका भाटापारा अंतर्गत संत माता कर्मा वार्ड में श्रद्धा, भक्ति और गरिमा के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दोनों आयोजनों में नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सिंगारपुर में आयोजित जयंती समारोह के दौरान गुरु घासीदास जी के आदर्शों एवं उनके अमर संदेश ‘मनखे-मनखे एक समान’ को स्मरण करते हुए उपस्थितजनों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन, समाज के प्रबुद्धजन, वरिष्ठ नागरिक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे, जिनकी सहभागिता से आयोजन अत्यंत प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय बना।
वहीं भाटापारा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत संत माता कर्मा वार्ड में आयोजित जयंती कार्यक्रम में विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस अवसर पर गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और मानवता के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया तथा उपस्थित नागरिकों को जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
दोनों ही स्थानों पर समाज के सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता एवं भाईचारे के मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि परम पूज्य गुरु घासीदास जी के विचार और उनका ‘मनखे-मनखे एक समान’ का संदेश आज भी समाज को नई दिशा देने वाला है। उनके बताए सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलकर ही एक समरस, सशक्त और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण संभव है।
इस अवसर पर ग्राम सिंगारपुर में ब्लॉक अध्यक्ष टेकराम मेरी, युवा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष माखन महिलांगे,भाटापारा शहर युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंद्रकांत खुटे, एम डी लहरे, वीरेंद्र बंजारे, संतराम कुंदरे, आजाद कौशल, विजय सोनवानी, रमेश रात्रे, अजित रात्रे, शिव अनत शुकचंद कुरे, कुमार डिसुजा,अक्षय महिलांगे, ग्राम सरपंच कनक मनहरे उपस्थित रहे।
वहीं भटपड़ा अंतर्गत संत माता कर्मा वार्ड में कैलाश टोंडे, मलिक राम टोंडे, रेखचंद टोंडे, दशरथ चक्रधारी, संतराम मारकण्डेय, राजा गायकवाड़, करण जांगड़े, नरेन्द्र मनहरे, गोलु जोगी, देवनारायण, बंटी, फूलचंद मनहरे, ईश्वर जयसवाल, निलेश टोंडे एवं यशवंत बघेल उपस्थित रहे।
साथ ही पंथी पार्टी गोरदी एवं पंथी पार्टी बारगांव द्वारा प्रस्तुति दी गई।


