बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 30 दिसंबर। बलौदाबाजार कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन द्वारा प्रांतीय आह्वान पर सोमवार से तीन दिवसीय आंदोलन की शुरुआत की गई। आंदोलन के पहले दिन कर्मचारियों ने दशहरा मैदान में धरना प्रदर्शन किया। आंदोलन के कारण जिले के शासकीय कार्यालयों में कार्य प्रभावित रहा।
फेडरेशन द्वारा यह आंदोलन अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर किया जा रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता (डीए) प्रदान करना, पिछले पांच वर्षों से लंबित एरियर राशि को जीपीएफ खाते में समायोजित करना, सभी कर्मचारियों को चार स्तरीय समयमान वेतनमान देना, तथा विभिन्न विभागों में वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए पिंगुवा समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करना शामिल है।
फेडरेशन के अनुसार सहायक शिक्षकों और पशु चिकित्सा अधिकारियों को अभी तक तृतीय समयमान वेतनमान नहीं दिया गया है। इसके अलावा अनुकंपा नियुक्ति नियमों में 10 प्रतिशत सीमा में शिथिलीकरण, प्रदेश में कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने, अर्जित अवकाश नगदीकरण 300 दिन करने, दैनिक वेतनभोगी, संविदा और प्लेसमेंट कर्मचारियों के नियमितीकरण तथा सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने जैसी मांगें भी रखी गई हैं।
फेडरेशन के जिला संयोजक डॉ. एल.एस. ध्रुव ने कहा कि कर्मचारियों से संबंधित मांगों को लेकर सरकार द्वारा आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक उन पर निर्णय नहीं हुआ है। इसी कारण कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह आंदोलन तीसरे चरण का है और इसके तहत प्रदेशभर में सामूहिक अवकाश लेकर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है।
फेडरेशन के अनुसार, यदि मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो आगे आंदोलन को और आगे बढ़ाया जाएगा। आंदोलन में जिले के विभिन्न विभागों और संगठनों के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
आंदोलन में जिला संयोजक डॉ. एलएस ध्रुव, जिलाध्यक्ष मनोज कुमार दुबे सुरेश कुमार पैकरा, प्रकाश कुमार तिवारी संतोष साहू कामता जांगड़े विजय साहू अविनाश तिवारी वायल राबात विनोद कुर्रे सरोज बाघमार माखन चंद्राकर रमेश कुमार नेगी संतोष वैष्णव, डॉ. बी एल ध्रुव, लोकेश वर्मा रोशन देवांगन डॉक्टर एस एन उपाध्याय पेखन तोंडे अमित शुक्ला रमाशंकर कंवर सुनील तिवारी एमपी बंदे अजय पांडेय डी एस नेताम मनोज साहू गुहातराम माहेश्वरी रामेश्वरी हरिशंकर जोशी कमलेश धनगर कुजूर लक्ष्मी वर्मा ललिता मिश्रा बालेश्वरी साहू बरसेलाल मंडलेश्वर दीपचंद भारती संजय येदु राजू कुमार तंडे, कामता प्रसाद साहू, मालिक राम यादव गुलाब घितलाहरे इनूराम वर्मा राजीव तिवारी अजय पांडेय सतीश नायक टीकाराम यादव संतोष रजक कोमल साहू आशीष तिवारी नंदलाल देवांगन शत्रुघन यादव, अरुण साहू, गजानन तरम, कोमल पोडवार भीमसेन जमवंत वर्मा बेनीराम साहू राजकुमार ध्रुव, देवेंद्र साहू चितेश्वर वर्मा मनबोध टंडन पी. के. हिरवानी मंगल ध्रुव, एम. एल. साहू, राजेश नेताम, पी. आर. धीवर आदि शामिल रहे।


