बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 15 दिसंबर। छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस स्थापना बोर्ड के आदेश के तहत जिले में निरीक्षक और उप निरीक्षक स्तर के छह अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर नई पदस्थापना दी गई है।
इस क्रम में सिटी कोतवाली बलौदाबाजार के पूर्व थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह का स्थानांतरण भी किया गया है। पूर्व में जारी आदेश में उन्हें रक्षित केंद्र रायपुर भेजा गया था, जिसे संशोधित करते हुए अब बलौदाबाजार जिले में पदस्थ किया गया है। ज्ञात हो कि प्रमोद कुमार सिंह इससे पहले कसडोल, बलौदाबाजार सिटी कोतवाली, पलारी और भाटापारा शहर थाना सहित राजधानी रायपुर के यातायात थाना में पदस्थ रह चुके हैं। वे कड़ाई और अनुशासन के लिए पहचाने जाते हैं। वे पूर्व में बलौदाबाजार जिले के विभिन्न थानों और यातायात शाखा में भी प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। जिले की यातायात व्यवस्था में सुधार कानून व्यवस्था को मजबूत करने और सख्त कार्रवाई के लिए वे जाने जाते हैं। इसके साथ ही वे अपने पर्यावरण प्रेम के लिए भी प्रसिद्ध हैं। जहां भी उन्हें पदस्थ होकर काम किया, वहां हरियाली बढ़ाने पौधारोपण और स्वच्छता सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। बलौदाबाजार यातायात थाना उसकी सबसे बड़ी मिसाल हैं। उनकी नई पोस्टिंग से बलौदाबाजार जिले की पुलिसिंग और यातायात व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
स्थानांतरण आदेश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारी अपनी नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।


