बलौदा बाजार
भाटापारा, 2 दिसंबर। धर्म नगरी भाटापारा में पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला की तैयारी धीरे-धीरे जोर पकड़ रही है। साथ ही राष्ट्रीय रामायण मेला में आने के लिए मानस मर्मज्ञों, प्रवचन कर्ताओं,भजन मंडलियों और साधु संतों को आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है।
कार्यक्रम में मंत्रियों को भी बुलाने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रयास में सोमवार को पांच दिवसीय राष्ट्रीय मेला के संस्थापक एवं संरक्षक डॉ. ललित सिंह ठाकुर, समिति के अध्यक्ष बिहारी लाल अग्रवाल, संयुक्त सचिव भंवर सिंह साहू और कोषाध्यक्ष कल्याण सिंह ठाकुर ने रायपुर जाकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरूण साव को राष्ट्रीय रामायण मेला में आने के लिए निमंत्रण दिया। उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने भी राष्ट्रीय रामायण मेला में कोई भी एक दिन आने का आश्वासन दिया है। यह जानकारी भंवर सिंह साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है।
श्री साहू ने यह भी जानकारी दी कि पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला समिति की आगामी बैठक रविवार सात दिसम्बर को महासती मंदिर में दोपहर बाद दो बजे से होगी। जिसमें समिति के सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्यों को आना जरूरी है।


