बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 29 नवंबर। कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा के द्वारा किये गए घोषणा के अनुरूप दशहरा मंच के निर्माण का कार्य प्रारंभ कराया गया। कार्य प्रारंभ के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन की उपस्थिति में किये जाने वाले कार्य का माप एवं स्थल का निरीक्षण किया गया।
लगभग 30 लाख की लागत से नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय दशहरा मैदान में मंच का शेड निर्माण व जीर्णोद्धार का कार्य किया जाना प्रस्तावित किया गया है, दशहरा मैदान के रंगमंच के निर्माण कार्य में मंच पर शेड का निर्माण व जिर्णोद्धार कार्य कराए जाने की मांग पूर्व में मंत्री से की गई थी, जिसे पूर्ण किए जाने आश्वस्त किया गया था।
उक्त कार्य का आज प्रारंभ किये व कराए जाने वाले कार्य की जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन के समक्ष दी गई ,स्थल पर अवलोकन कर नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा उक्त कार्य प्रारंभ कराया गया।
दशहरा मैदान मंच के जीर्णोद्धार के लिए नागरीको ने व समिति के लोगों ने मंत्री टंकराम वर्मा के प्रति हृदय से आभार व्यक्त कर आवश्यकता अनुरूप मंच का कार्य कराये जाने पर मुक्त कंठ से सराहना करते हुए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया गया व आभार व्यक्त किया गया।


