बलौदा बाजार
भाटापारा, 24 नवंबर। खेत में जुआ खेलते 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जिले में आम नागरिकों की शिकायतों और सूचनाओं के त्वरित निराकरण के लिए संचालित ‘समाधान सेल’ के माध्यम से प्राप्त जानकारी पर भाटापारा शहर पुलिस ने 22-23 नवंबर की रात कार्रवाई की। तरेंगा रोड के पास एक खेत में जुआ खेले जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँँचकर चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से 61,250 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश बरामद की गई है। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में दीपक ठाकुर, नासिर खान, प्रमोद तिवारी, अब्दुल शोहेब सभी निवासी मातादेवालय वार्ड, भाटापारा हैं।
पुलिस ने बताया कि ‘समाधान सेल’ हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 के माध्यम से मिली सूचनाओं पर नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है।
नागरिक व्हाट्सऐप या कॉल के जरिए किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी साझा कर सकते हैं।