बलौदा बाजार

स्कूल में कई स्पर्धाएं
21-Nov-2025 3:24 PM
 स्कूल में कई स्पर्धाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 21 नवंबर। मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए फैंसी ड्रेस एवं नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रीति ताम्हणे और स्कूल कोऑर्डिनेटर टी.आर. साहू द्वारा मां सरस्वती एवं पं. जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रतियोगिता में 80 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न पात्रों एवं विषयों पर आधारित वेशभूषा प्रस्तुत की। नृत्य प्रतियोगिता एलकेजी से कक्षा आठवीं तक आयोजित की गई, जिसमें 78 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

 प्राचार्या प्रीति ताम्हणे ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों को विशेष स्नेह देते थे, इस कारण उन्हें चाचा नेहरू के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के विकास के लिए विद्यालय में समय-समय पर गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं। प्राचार्या ने विजेताओं को बधाई दी और अन्य विद्यार्थियों को आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान्न वितरण के साथ हुआ।


अन्य पोस्ट