बलौदा बाजार

अध्यक्ष हेमसिंह ने किया धान खरीदी का शुभारंभ
18-Nov-2025 10:28 PM
अध्यक्ष हेमसिंह ने किया धान खरीदी का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 18 नवंबर। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बिश्रामपुर में अध्यक्ष हेम सिंह चौहान ने धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया। ठेकुना मर्राकोनहा धान उपार्जन केंद्र में किसानों को गुलाल लगाकर  फूलमाला पहनकर मिठाई वितरण कर उनका सम्मान किया गया।

हेम सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ने अन्नदाता किसान के सम्मान में उनके धान का एक दाना खरीदने का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करते हुए धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया है। अन्नदाता किसानों को धान खरीदी में कहीं भी कोई परेशानी दिक्कत नहीं होगी। छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार ने जो कहा, वह किया। भाजपा जो कहती है वह करती है।

15 नवंबर से 31 जनवरी तक धान खरीदी की जाएगी, 3100 प्रति क्विंटल के दर से भुगतान किया जाएगा, 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ के हिसाब से खरीदी होगी। ऑनलाइन पंजीकरण भी हो रहा है। टोकन तुहर हाथ मोबाइल ऐप से भी बुकिंग प्रारंभ है। भुगतान 6-7 दिनों के भीतर एक मुश्त राशि किसानों खातों में आएगी।

 क्षेत्र के किसान भाई-बहन, जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य जीत त्रिलोक कुर्रे, ठेकुना सरपंच बिश्रामपुर सरपंच सरपंच गणेशपुर सरपंच प्रतिनिधि सरपंच कुबेर यदु, गोविंद चौहान मोहन बघेल रामचंद्र सजल वाणी राम नारायण साहू ईश्वर साहू दऊवा साहू अजय दयाल करहुल तरपोंगा  ठेकुना विश्रामपुर गणेशपुर लिमतरा सजारी नवागांव बामणीडी नोडल अधिकारी रामेश्वर साहू,  रश्मि बघेल, कर्मचारी,  किसानों की उपस्थिति में धान खरीदी शुरु हुई।


अन्य पोस्ट