बलौदा बाजार
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
बलौदाबाज़ार, 15 नवंबर। बलौदाबाजार में इस वर्ष ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की हैं। करीब 14 साल बाद पहली बार नवंबर के दूसरे सप्ताह में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे दर्ज किया गया हैं।
आमतौर पर यह स्थिति दिसंबर में बनती थी लेकिन इस बार मौसम ने जल्दी करवट ली हैं। शहर में पिछले तीन दिनों से लगातार शुष्क और उत्तरी हवाएं चल रही हैं जिसके कारण रात के तापमान में तेजी से गिरावट आई हैं। साल 2010 में नवंबर के दूसरे सप्ताह में न्यूनतम तापमान लगभग कितना ही था। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल 17 नवंबर तक तेज ठंड का असर बना रहेगा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से वातावरण में नमी बढ़ेगी जिससे नाइट टेंम्परेचर में हल्की बढ़ोतरी हो सकती हैं। हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम अगले एक सप्ताह तक शुष्क ही रहेगा।
ला- नीनो का प्रभाव अनुकूल ठंड में दिखाई तेज पकड़
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एन पी थॉमस का कहना है कि इस बार ला- नीनो का प्रभाव अनुकूल रहा हैं। इससे मानसून के दौरान बारिश अच्छी हुई और अब शीत ऋतु की शुरुआत भी बेहतर दिख रही हैं। उत्तरी क्षेत्र से लगातार ठंडी और शुष्क हवाएं आ रही है जिसके कारण न्यूनतम तापमान 11.9 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ हैं।विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक इसी प्रकार का मौसम देखने को मिलेगा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री तक नीचे। शहर का तापमान न्यूनतम तापमान लगातार सामान्य से 5 डिग्री से ज्यादा नीचे बना हुआ हैं।
तेज ठंड की वजह से कुछ और देर शाम तक जनजीवन प्रभावित हो रहा हैं। लोग स्वेटर और ऊनी कपड़ों का उपयोग शुरू कर चुके हैं। यदि उत्तरी हवा का प्रभाव इसी तरह जारी रहा तो ठंड का असर और गहरा सकता हैं।
न्यूनतम तापमान से 5.5 डिग्री तक कम दर्ज
11 नवंबर 12.2 डिग्री सामान्य से 5 डिग्री 5.5 नीचे।
12 नवंबर 12.6 डिग्री सामान्य से 5.8 डिग्री नीचे।
13 नवंबर 12.0 डिग्री सामान्य से 5.4 डिग्री नीचे।
अधिकतम तापमान में भी गिरावट का रुझान
11 नवंबर 29.8 डिग्री सामान्य से 1 डिग्री कम।
12 नवंबर 29.2 डिग्री सामान्य से 1.4 डिग्री कम।
13 नवंबर 30.6 डिग्री सामान्य के आसपास बना हुआ हैं।


