बलौदा बाजार

इंटक के बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष बने चितेंद्र
01-Nov-2025 8:05 PM
इंटक के बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष बने  चितेंद्र

भाटापारा,  1 नवंबर। इंटक के बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष चितेंद्र वर्मा  बने। इंटक जिला अध्यक्ष बनने की सूचना मिलते ही सभी सीमेंट प्लांट के मजदूरों मे खुशी की लहर दौड़ गई।  अंबुजा अडानी रवान से राधेश्याम, अशोक साहू, दीपक वर्मा, गोकरण साहू, दिलहरण, नुवकों विस्टा सीमेंट प्लांट से कैलाश वर्मा , जगमोहन ,थानवार वर्मा ,कृष्णा वर्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट से तेज राम साहू आदि साथियों ने बधाई दी है।

चितेन्द्र(चिनु)वर्मा ने कहा-भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस(इंटक)के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अशोक चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष दिलीप वर्मा ने  मुझ जैसे गांव के छोटे से कार्यकर्ता को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक यूनियन के जिला अध्यक्ष के लायक समझा, जिसके लिए मंै कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष  चरणदास महंत , प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सन्नी अग्रवाल , गिरीश देवांगन , शैलेश नितिन त्रिवेदी ,कसडोल विधायक संदीप साहू , भाटापारा विधायक इंद्र साव ,बलौदा बाज़ार जिलाध्यक्ष  सुमित्रा घृतलहरे, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष - शैलेन्द्र बंजारे , सभी का बहुत बहुत आभार।


अन्य पोस्ट