बलौदा बाजार

लाईफ केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग में दीपावली उत्सव मनाया
19-Oct-2025 3:24 PM
लाईफ केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग में दीपावली उत्सव मनाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 19 अक्टूबर। राजश्री सद्भावना समिति द्वारा संचालित लाईफ केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बलौदाबाजार में दीपावली पर्व का आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ किया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत मां लक्ष्मी की पूजा एवं आरती से हुई, जिसमें सभी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण सम्मिलित हुए। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा दीपावली की परंपराओं को दर्शाते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इनमें सुवा नृत्य, राउत नाचा, गौरा-गौरी पूजा जैसे छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख आकर्षण रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रद्धा दुबे ने दीपावली के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कॉलेज की प्राचार्या ने भी छात्र-छात्राओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राजश्री सद्भावना समिति की अध्यक्ष शकुन डहरिया ने समस्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को दीपावली की हार्दिक बधाई दी तथा इस प्रकार के आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक दीप प्रज्वलन एवं मिठाई वितरण के साथ हुआ। दीपावली उत्सव ने कॉलेज परिसर को उल्लास एवं सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य मितेश सरीन मसीह एवं शिक्षकगण संध्या घृतलहरे, गीतांजलि उपाध्याय,चन्द्रहासिनी टण्डन, अंजूलता साहू, शोभना रानी साहू, परवीन बानो, तेजस्विनी क्रिस्टी, पिंकी गुप्ता, निधि वर्मा, पूनम वाजपेयी, ढालेन्द्र  गिरि, संदीप मिश्रा, राजेंद्र  तेहरवांस, कल्याणी यादव, उमा ध्रुव, गंगा साहू, राजेंद्रकृष्ण सोनी, केकती ध्रव, मोहन घृतलहरे, रामू यादव, कन्हैया लाल यादव, सुन्दरलाल निराला, रेणुका सोनी, संगीता डहरिया, शबनम सागर, उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट