बलौदा बाजार
जन्म से प्रथम शिक्षा देने वाली महिला ही समाज को बेहतर दिशा दे सकती है- अशोक जैन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 12 अक्टूबर। स्थानीय महिला एवम बाल विकास विभाग के द्वारा पोषण त्यौहार का आयोजन निकट की ग्राम भाटागांव में आयोजित किया गया।
रजत जयंती वर्ष में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अशोक जैन के द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी सरस्वती चंद्रवंशी के द्वारा आमंत्रित अतिथि गणों का पुष्प कुछ भेंट कर अभिनंदन किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के द्वारा समय-समय पर रचनात्मक गतिविधियों में अपनी भागीदारी निभाते हैं, इसके साथ ही स्वावलंबी जीवन के लिए महिला समूह का कार्य भी प्रशंसनिय है। आज के समय में बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए पोषण आहार का सेवन बेहद महत्वपूर्ण है, साथ ही महिलाओं के प्रयास से ही घर परिवार एवं समाज की प्रगति संभव है, महिलाओं का योगदान हर क्षेत्र महत्वपूर्ण है, जन्म से ही प्रथम शिक्षा देने वाली महिला ही समाज को बेहतर दिशा दे सकती है।
आयोजित गर्भवती महिलाओं के गोदभराई के साथ छोटे बच्चों को अन्नप्राशन भी नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन के द्वारा कराया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यकर्ताओं द्वारा चिन्हित किए गए गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार का वितरण किया गया, साथ ही नवजात शिशुओं को प्रथम अन्नप्राशन संस्कार के कार्यक्रम भी आयोजित कर खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया गया, आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित जनपद उपाध्यक्ष सुमन योगेश वर्मा पार्षद रोहित साहू, गौतम सिंह चौहान, ग्राम भाटागांव के सरपंच अभिषेक घृतलहरे, ग्राम सोनपुरी के सरपंच कमलेश गर्ग के द्वारा भी कार्यक्रम में उपस्थिति के साथ ही अन्नप्राशन संस्कार में योगदान दिया, इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग पर्यवेक्षक प्रभा मांडले, गिरिजा वर्मा,सुनीता वर्मा,वेजग्लोरिया केरकेट्टा, सचिव गौरीशंकर वैष्णव,गुरुदत्त तिवारी, अन्य जनप्रतिनिधियों सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित थे।


