बलौदा बाजार
भाटापारा, 8 अक्टूबर। सनातन संस्कृति में प्रत्येक पर्व त्यौहार मे विराट संदेश समाहित होता है तथा पर्व त्यौहार महज आनंद उल्लास का सबब ही नहीं वरन जीवन मूल्यों को समृद्ध करने परस्पर आत्मीयता बढ़ाने तथा वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा को प्रसारित करने के अहम माध्यम होते हैं।
नगर की रचनात्मक संस्था सरयू साहित्य परिषद द्वारा इस वर्ष दीपावली महापर्व के अवसर पर उजियारा अभियान संचालित किया जा रहा है जिसके तहत दीपावली के दिन विभिन्न सार्वजनिक प्रतिष्ठानों चौक चौराहों अन्य विभिन्न स्थलों दीप रखने का आव्हान किया जा रहा है, जिससे समूचा शहर उजियारे के सूत्र में बंधा नजर आये एवं उजियारा बांटने का अहम संदेश सार्थक हो सके।
सरयू साहित्य परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों जिनमे गौरीशंकर शर्मा,मुकेश शर्मा पं दुर्गा प्रसाद तिवारी, हरिहर शर्मा, प्रकाश तिवारी, अजय तिवारी कविता शर्मा सरिता रानी शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, मोनू मानिक प्रसाद दुबे,अनिल ओझा,दिनेश शर्मा दुषेन्द्र तिवारी आदि द्वारा स्वयं डगर डगर उजियारा का संकल्प लेने के साथ ही जनमानस से इस दिशा में भागीदारी का आव्हान किया गया है।


