बलौदा बाजार

हरियर सावन पर उल्लास, कई स्पर्धाएं
25-Jul-2025 3:50 PM
हरियर सावन पर उल्लास, कई स्पर्धाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 25 जुलाई। अखंड ब्राम्हण समाज सेवा समिति नारी प्रकोष्ठ द्वारा शरद बबीता भृगु निवास प्रांगण में भव्य आयोजन किया गया। मातृशक्ति की अहम भागीदारी से आयोजित सावन उत्सव का शुभारंभ भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना से हुआ। सावन उत्सव में विविध मनोहारी प्रस्तुतियों की छटा दिखाई दी।

मेहंदी, जूड़ा एवं नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी सदस्यों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद निर्णायकों द्वारा प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर प्रथम द्वितीय  विजेता घोषित किए गये। मेहेदी में प्रथम सरिता रानी शर्मा,द्वितीय सोना शर्मा, जूड़ा बनाओ प्रतियोगिता में अंजलि दुबे,द्वितीय रितु तिवारी, नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्नेहल ओझा,साक्षी जोशी,द्वितीय अनिता दुबे,स्वेता मिश्रा,ने स्थान अर्जित किए साथ ही साथ नृत्य प्रतियोगिता में किरण उपाध्याय,गंगा शर्मा,विद्या शर्मा द्वारा भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। आयोजन का समापन विशिष्ट परिधान एवं श्रृंगार के आधार पर निकिता शर्मा एवं ओमी तिवारी को सावन सुंदरी घोषित करने से हुआ। उक्ताशय की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी द्वय ममता दीवान एवं सरिता रानी शर्मा द्वारा बताया गया कि समिति के वरिष्ठ सदस्यों एवं पदाधिकारियों के कुशल नेतृत्व मे आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ जिसमे समस्त सदस्यों की उत्साह जनक भागीदारी रही आयोजन मे समिति के प्रांतीय उपाध्यक्ष उषा मिश्रा अध्यक्ष कविता शर्मा,उपाध्यक्ष भावना शुक्ला,कोषाध्यक्ष सीमा तिवारी,सचिव मीता तिवारी, लालसोट नेहा अश्वनी शर्मा,विप्र फाउंडेशन उमा शर्मा,मंजू शर्मा,सुषमा मिश्रा आशा शर्मा,लता शर्मा,रेणु त्रिवेदी,अनिता त्रिवेदी, प्रमिला शर्मा,संध्या दीवान,रुपाली शर्मा,आरती पाण्डेय,पूजा शर्मा, भारती दवे साधना मिश्रा,डिंपू अवस्थी  आदि का सराहनीय योगदान रहा।


अन्य पोस्ट